शुक्रवार 20 नवंबर 2026 - 09:38
दिन की हदीस | इमाम महदी (अ) के साथियों का विश्वव्यापी प्रभाव

इमाम मुहम्मद बाकिर (अ) ने एक हदीस में इमाम ज़माना हज़रत इमाम महदी (अज्जलल्लाहु फरजहुश्शरीफ) के ज़हूर के समय उनके साथियों की व्यापक शक्ति और प्रभाव का उल्लेख किया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, निम्नलिखित रिवायत 'कमालुद्दीन व तमामुन्निअमा' किताब से ली गई है। इस रिवायत का पाठ इस प्रकार हैः

امام محمدباقر علیه‌السلام:

کَأَنِّی بِأَصْحَابِ الْقَائِمِ عَلَیْهِ السَّلَامُ وَقَدْ أَحَاطُوا بِمَا بَیْنَ الْخَافِقَیْنِ، فَلَیْسَ مِنْ شَیْءٍ إِلَّا وَهُوَ مُطِیعٌ لَهُمْ.

इमाम मुहम्मद बाकिर (अ) ने फरमाया:

मानो मैं देख रहा हूं कि इमाम क़ाइम (अलैहिस्सलाम) के साथी पूर्व से पश्चिम तक पूरी दुनिया पर छा गए हैं। दुनिया में कोई भी चीज़ ऐसी नहीं होगी, जो उनके आदेश का पालन न करती हो।

कमालुद्दीन व तमामुन्निअमा, भाग 2, पेज 673, हदीस 15।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha